फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैसाख में जेठ जैसी गर्मी, न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़कर 28 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस साल बैसाख माह में जेठ और आषाढ़ माह जैसी गर्मी होने लगी है। सुबह ही तेज धूप के साथ तेज गर्म हवा चल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के समय हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गर्म हवा चलने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सहारा लेने लगे हैं। इससे बाजार में एसी, कूलर की मांग बढ़ गई है। वहीं चिकित्सक लोगों को सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं ताकि डिहाइड्रेशन व अन्य बीमारियों से बचा जा सके। तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें