फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप प्रतियोगिता में वैभव का आइडिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पाईट कॉलेज के इन्क्यूबेशन सेंटर में शनिवार को हुई स्टार्टअप स्पर्धा प्रतियोगिता में बीटेक साइबर सिक्योरिटी क्लास के वैभव गोयल के आइडिया फिक्स असिस्ट को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर बीटेक कंप्यूटर साइंस क्लास के लकी खन्ना और जितेंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनके बिग बकेट नाम से सोशल मीडिया कैंपेन नाम का स्टार्टअप आइडिया पेश किया था। बीटेक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के गुलाबप्रीत और स्वंयम के वीरा स्टार्टअप को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा टीमों ने अपने आइडिया रखे। तीन महीने चली इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 10 टीमों को एंट्री मिली। साइबर सिक्योरिटी, ऑटो इनेबल्ड सर्विस, कंसल्टेंसी, ऑटोमेटिक वाटर प्लांटिंग और कई तरह के नए आइडिया रखे गए। पाइट के सदस्य सचिव सुरेश तायल, उप प्रधान राकेश तायल, डॉ. शक्ति कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर डॉ. शक्ति अरोड़ा, डीपीएस चौहान, डॉ. बीबी शर्मा, डॉ. विनय खत्री, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. मुकेश, डॉ. दिनेश वर्मा, राजन सलूजा, डॉ. सुमन दहिया, राजेंद्र कुमार, डॉ. निशा, तरुण मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें