फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन धीमा, शहरी क्षेत्र से 26 फीसदी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना दूसरी लहर के चरम पर ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अधिक था और शहरी क्षेत्र से कम ही लोग आ रहे थे। अब हालत उलट गए हैं। जुुलाई के 19 दिनों के आकड़ों पर गौर करें तो शहरी क्षेत्र में जहां 63 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई वहीं ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण सिर्फ 37 फीसदी ही रहा। कुल मिलाकर शहरी के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन 26 फीसदी कम रहा।
विज्ञापन

बीती सात से 25 जुलाई के दौरान कुल 39752 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान तीन दिन ऐसे रहे, जब ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन शून्य रहा। 11, 21 और 15 जुलाई को ग्रामीण क्षेत्र में किसी ने भी वैक्सीनेशन नहीं कराया। हालांकि 12, 14 और 15 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन अधिक भी रहा है, लेकिन यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा। शहरी क्षेत्रों का वैक्सीनेशन दो से तीन गुना अधिक रहा है।
ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने को वैन चलाई गई हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से यह वैन गांव-गांव जा रही है और ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण के आंकड़े
तरीख ग्रामीण शहरी
7 जुलाई: 124 322
8 जुलाई: 520 750
9 जुलाई: 649 2323
10 जुलाई: 1275 2619
11 जुलाई: 0 1632
12 जुलाई: 808 608
13 जुलाई: 741 798
14 जुलाई: 939 705
15 जुलाई: 2195 1644
16 जुलाई: 430 1280
17 जुलाई: 1811 2000
18 जुलाई: 2213 4110
19 जुलाई: 751 2265
20 जुलाई: 783 1587
21 जुलाई: 0 549
22 जुलाई: 644 679
23 जुलाई: 741 569
24 जुलाई: 102 873
25 जुलाई: 0 321
कुल: 14726 25026
अधिक से अधिक टीकाकरण का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी और पीएचसी में वैक्सीनेशन कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने का भी काम चल रहा है। सौ फीसदी वैक्सीनेशन का प्रयास है। - डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें