फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा में एआई के प्रयोग एवं सुझावों को पटल पर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएसडी महाविद्यालय में एआई संस्थान ‘वधवानी एआई : एआई फार सोशल इंपेक्ट बैंगलौर कर्नाटक के साथ संवाद’ पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में एआई संस्थान ‘वधवानी एआई : एआई फार सोशल इंपेक्ट बैंगलौर कर्नाटक के साथ संवाद’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एग्जीक्यूटिव उपाध्यक्ष स्किलिंग सुनील दहिया एवं निदेशक इंस्टीट्यूट रमन हांडा मुख्य रुप से पहुंचे। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान ‘उच्च शिक्षा में आर्टिफिशल इंटेलिजेनस : शिक्षण-अधिगम की समस्याएं’ शीर्षक के तहत इससे संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इन आधारों पर भविष्य में संस्थान की ओर से महाविद्यालय को सहयोग का आश्वासन संस्थान के प्रशासन मुखियाओं ने दिया।
रणदीप सुरजेवाला ने जिला के शिक्षा संस्थानों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंश के शिक्षण अधिगम में प्रयोग बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में सुनील दहिया ने महाविद्यालय में इसका प्रशिक्षण सत्र लगाने एवं इसके प्रसार के लिए टूल एवं एजेंट उपलब्ध करवाने की बात कही। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने शिक्षा में एआई के प्रयोग, चुनौतियां, अवसर एवं सुझावों को पटल पर रखा, जिनका मुख्य वक्ताओं ने निराकरण विशेषज्ञ कथन के साथ किया। इससे पहले महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्रधान आरवीएस एवं प्रबंधन समिति अश्वनी शोरेवाले, महासचिव आरवीएस एवं प्रबंधन समिति पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, डायरेक्टर फार्मेसी नवनीत गोयल, प्रधान बीएड कालेज जगदीश गुप्ता एवं सम्मानित कोलिलियम सदस्य प्रवीण जैन, प्राचार्य डॉ राजबीर पारासर, प्राचार्य प्रभारी सांध्यकालिन सत्र डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने फूलों के गुलदस्तों से अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने स्वागत भाषण में अतिथियों के सहयोग का धन्यवाद किया एवं आर्टिफिशल इंटेलिजेंश एवं डेटा साइंस के नये कोर्स जल्दी शुरू करने की आशा जताई। प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने इन विषयों के अध्ययन को समय की आवश्यकता बताया एवं विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र में भी महाविद्यालय अग्रणी भूमिका निभाएगा। डॉ. सीमा मित्तल ने धन्यवाद प्रस्ताव पढा। एवं विधायक कैथल आदित्य सुरजेवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें