फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणित के प्रयोग से विद्यार्थियों के औसत अंक 7.36 बढ़े, शिमला के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रणबीर सिंह ने पेश किया शोध

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में मॉजूद डीएमएस रणबीर सिंह।
विज्ञापन
- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणितीय मॉडलिंग और ओलंपियाड आधारित शिक्षण पर प्रस्तुत किया शोध-पत्र, कक्षा आठवीं के 50 विद्यार्थियों पर किया छह सप्ताह का अध्ययन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी के गणित प्रवक्ता एवं जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीआरएएमएस-2026 में अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने गणितीय मॉडलिंग और ओलंपियाड आधारित समस्या समाधान के माध्यम से विद्यार्थियों में उच्च स्तरीय गणितीय चिंतन विकसित करने पर शोध प्रस्तुत किया।
शोध के तहत कक्षा आठवीं के 50 विद्यार्थियों पर छह सप्ताह तक अध्ययन किया गया। इसमें संख्या-पैटर्न, अनुपात, प्रतिशत, ज्यामिति, क्षेत्रफल और प्रायिकता जैसे विषयों को वास्तविक जीवन की समस्याओं से जोड़कर पढ़ाया गया। विद्यार्थियों का 40 अंकों का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन

परिणाम में विद्यार्थियों का औसत स्कोर 22.26 से बढ़कर 29.62 हो गया। यानी औसत 7.36 अंक (करीब 33 प्रतिशत) बढ़ा। वहीं माध्यिका 23 से बढ़कर 30 और अधिकतम अंक 29 से बढ़कर 39 हो गए।
रणबीर सिंह ने बताया कि यह उनका तीसरा शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण है। इससे पहले वे एनसीईआरटी और एससीईआरटी में दो शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने उनके प्रयास को विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन

34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें