फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू मुखीजा कॉलोनी में बिजली खंभे को लेकर हंगामा: पूर्व पार्षद पर धक्का-मुक्की का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के आगे जबरन खंभा गाड़ने का विरोध करने पर बदसलूकी का आरोप, पार्षद प्रतिनिधि और पूर्व पार्षद आमने-सामने
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर की न्यू मुखीजा कॉलोनी में घर के आगे बिजली का खंभा लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासी संदेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके घर के आगे अनधिकृत रूप से बिजली का खंभा लगाया जा रहा है। इससे उनके घर की पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पूर्व पार्षद बलराम मकौल ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और बेइज्जती कर वहां से जबरन हटा दिया।
विज्ञापन

इस घटना से जुड़ा एक शिकायत पत्र और वीडियो भी सामने आया है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पार्षद प्रतिनिधि योगेश शर्मा ने कहा कि बिजली के खंभे पर अनावश्यक राजनीति और जबरदस्ती की जा रही है। पूर्व पार्षद कुछ लोगों को साथ लेकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व पार्षद बलराज मकौल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों को लेकर कुछ लोग खुद अपनी मनमानी कर रहे हैं और विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। इस गर्माए माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की स्थिति का जायजा लेकर इस विवाद का जल्द समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें