हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या में एक और नया खुलासा हुआ है। सुनील और शीतल के बीच चार साल की दोस्ती छह माह पहले टूट गई थी। दोनों में करीब 20 दिन पहले दोबारा बातचीत होने लगी थी। उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ गई थी कि सुनील ही उसे शूटिंग पर लेकर जाता था। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि वारदात के दिन भी वह दिनभर शीतल के साथ ही रहा। सुनील ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पार्टी भी की थी।
पूछताछ में हुए कई खुलासे
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में आरोपी शीतल के दोस्त सुनील को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। रिमांड के दौरान उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में सुनील ने बताया कि चार साल पहले मित्तल मॉल में वह काम करता था। वहीं एक ब्यूटी पार्लर में सिम्मी भी काम करती थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक उनकी दोस्ती रही। करीब छह माह पहले उनके बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पिछले 15-20 दिन से एक बार फिर उनकी बातचीत शुरू हो गई थी और उनकी दोबारा फिर से नजदीकी बढ़ने लगी थी।