फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में यूपी के राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली/बापौली। सनौली यमुना टोल टैक्स के पास एक किसी वाहन की टक्कर से यूपी के कैराना कोतवाली क्षेत्र के नंगला राई खेड़ा गांव निवासी बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। सनौली थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के नंगला राई खेड़ा गांव निवासी अब्दुल रहमान (40) सनौली के पास राजमिस्त्री का काम करता था। वह शुक्रवार को अपनी बाइक से सनौली आ रहा था। तामशाबाद टोल टैक्स के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अब्दुल्ला की शिकायत पर सनौली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी बताई गई है। सनौली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें