फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस के लिए चुनौती बना यूूपी का गैंगस्टर जुनैद साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
जुनैद और उसके साथी का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस के लिए चुनौती बने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर जुनैद को उसके साथी उवैस के साथ पानीपत पुलिस की सीआईए-3 टीम ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर रात को पुलिस ने यूपी-शामली की सीमा के पास तामशाबाद गांव से आरोपी को काबू किया।
जुनैद ने 55 दिन पहले सनौली थाना क्षेत्र में रिशपुर गांव में हरियाणा के किसान के खेत पर कब्जा करने के लिए किसान और पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद अपने साढू और साले के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। जुनैद बाबा गैंग का सरगना है और उसके खिलाफ हरियाणा और यूपी में गैंगस्टर एक्ट समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। जुनैद और उसके साथी को सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी हर्षित गोयल ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता की। एएसपी ने बताया कि 16 जून को रिसालू निवासी किसान नरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने रिशपुर गांव में 11 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिस पर 2011 से उनका कब्जा था। 16 जून को वह खेत में पनीरी की बुआई करने पहुंचे थे। जहां पर रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक, राजेश, अमित सहित 20-25 युवकों ने हमला कर दिया था। इस मामले में शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी जुनैद का नाम भी सामने आया था। जुनैद ने मौके पर पहुंची सनौली खुर्द थाना के पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। जुनैद ने 13 जुलाई को सनौली थाना क्षेत्र के पत्थरगढ़ में साढू साकिर के घर पर फायरिंग की थी। इसके 15 दिन बाद 22 जुलाई को साले नदीम के घर गढ़ी बेसिक गांव में फायरिंग की थी। वारदात में उसके दो साथी भी मौजूद थे। पुलिस ने जुनैद और उसके दो साथियों इंसार और सारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार देर रात को टीम ने तामशाबाद गांव के पास से जुनैद और उसके साथी मोहम्मदपुर राई के उवैश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें