फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की फिर होगी जांच, नोटिस देकर कराए जाएंगे बंद

Wed, 01 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में दो बच्चों की पिटाई और एक बच्चे को उल्टा लटकाने का मामला सामने आने के बाद जिले में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग बिना मान्यता वाले स्कूलों की एक बार फिर जांच करेगा और नोटिस देकर बंद कराएगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों, क्लस्टर प्रमुख, बीआरसी प्रमुख की ड्यूटी लगाई जाएगी। गैर मान्यता वाले स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य खराब न हो, उन्हें आसपास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों को नोटिस दे चुका है। जिले में बिना मान्यता के करीब 150 विद्यालयों का संचालन कई वर्षों से हो रहा है। उन पर अभी तक कारगर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



डीईओ राकेश बूरा ने स्पष्ट किया कि इन गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को जल्द बंद कराया जाएगा। इसके लिए स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि फिर भी स्कूल बंद नहीं किए गए तो संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। ऐसे विद्यालय मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिले में कुछ ऐसे निजी स्कूल हैं जिनकी मान्यता पांचवीं तक है लेकिन वे आठवीं, 10वीं तक भी स्कूल चला रहे हैं। शिक्षा अधिकारी के अनुसार ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। यदि जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।


एफआईआर सहित एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अनिवार्य है, क्योंकि इस कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना सरकारी मान्यता के स्कूल नहीं चला सकता। शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर रहा है, नोटिस जारी कर रहा है और निर्देशों का पालन न करने पर उनकी मान्यता रद्द कर सकता है और प्रतिदिन भारी जुर्माना लगा सकता है।
विज्ञापन

गैर मान्यता वाले स्कूलों की एक बार फिर जांच की जाएगी जिसके लिए बीईओ, बीआरसी आदि शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि कोई गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल किसी अन्य मान्यता प्राप्त स्कूल के माध्यम से बच्चों का एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवाता है तो उस स्कूल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें