कुरुक्षेत्र। जिले के राजस्व संपदा के गांव दर्रा खेडा में लगभग 12.5 एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई।
डीटीपी नवीन कुमार की रिपोर्ट के अनुसार राजस्व संपदा के गांव दर्रा खेड़ा में लगभग 12.5 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे।
डीटीपी नवीन कुमार ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।