फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाली में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के दशहरा मैदान के समीप हनुमान मंदिर के पास बुधवार दोपहर को नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष है। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। इसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि दशहरा मैदान के पास नाली में एक शव पड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके का मुआयना किया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब या पास से ऐसा कोई सुराग या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस अब युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। साथ ही, यह पता लगाने के लिए कि युवक वहां तक कैसे पहुंचा और यह हादसा है या कुछ और, पुलिस घटनास्थल की ओर आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें