फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 कट के पास यमुना एन्क्लेव के सामने सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां पर बुधवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि ने बताया कि वह 10 जुलाई को सुबह सात बजे अपने दोस्त मोहित के साथ सैर कर रहा था। जब वह यमुना एन्क्लेव के पास पहुंचा तो घायल अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा था। उसने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अब पर बुधवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें