फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: इसराना में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Oct 2025 12:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्तिगत रंजिश या लूटपाट का मामला हो सकता है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और वह सदमे की स्थिति में है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्दन पर गहरी चोट लगी है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत जिले के थाना इसराना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाऊपर रोड पर सड़क किनारे एक नाम-पता अज्ञात व्यक्ति को तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पीड़ित की गर्दन पर वार किया, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना इसराना की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल, इसराना में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह के आसपास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्तिगत रंजिश या लूटपाट का मामला हो सकता है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और वह सदमे की स्थिति में है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्दन पर गहरी चोट लगी है, लेकिन जान खतरे से बाहर है। सर्जरी और इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें