फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रम कानूनों के विरोध के लिए नौ को दिल्ली जाएंगे यूनियन कार्यकर्ता

Thu, 01 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी की बैठक यूनियन ऑफिस में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड राजवीर सिंह ने की। एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि सरकार चार लेबर कोड लाकर श्रम कानून को और भी कमजोर कर दिया है। इसके विरोध में नौ जनवरी को यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकता्र दिल्ली में कन्वेंशन में शामिल होंगे। इसी क्रम में 15 जनवरी को जींद में बिजली कर्मचारियों, किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन के संयुक्त रूप से एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर कर्मचारी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को पूरे भारत में हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव कामरेड हरिप्रकाश, शेर सिंह, रामहेर, सुरेश, हवा सिंह, संजीव व बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें