संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने वीरवार को मॉडल टाउन और जाटल गांव स्थित पीएमश्री स्कूल समेत चार स्कूलों व्यवस्था जांची। साथ ही पौधरोपण किया। वे सीएसआर के तहत चार सरकारी स्कूलों पीएमश्री स्कूल जाटल व मॉडल टाउन, जीएमएसएसएस सिवाह व जीएमएसएसएस जीटी रोड में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए कंप्यूटर, पंखे और वाटर कूलर की व्यवस्था के शुभारंभ पर पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयपाल सरोहा, उप प्रधानाचार्य राममेहर और पानीपत कब डीओसी हरिओम मौजूद रहे।