फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 17 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने श्याम कमल जिला भाजपा कार्यालय में वीरवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। उनके सामने जनता दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस और सफाई से संबंधित शिकायत पहुंची। मंत्री ढांडा ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जाकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, संयुक्त आयुक्त नगर निगम संजय धतरवाल, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, डीएसपी नवीन संधु व थाना प्रबंधक किरण मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें