फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में कमरा नंबर 104 के सामने शनिवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जनसेवा दल के महासचिव चमन लाल गुलाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

चमन लाल गुलाटी ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि जिला नागरिक अस्पताल में कमरा नंबर-104 सिटी स्कैन विभाग के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। चमन लाल गुलाटी ने बताया कि मृतक दो दिन दिन से वहीं पर घूम रहे थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें