पानीपत। रेलवे स्टेशन के पार्किंग स्थल पर शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। जीआरपी शव शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन की पार्किग में करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शव के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो पाई।