फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की पानी निकासी से डीसी नाखुश, सुधार को तीन दिन का दिया समय

Sun, 29 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सफाई व पानी निकासी के प्रबंधों से नाखुश उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने अधिकारियों को सब अवरोधों को दूर करने के लिए तीन दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी भी कार्य को योजना बनाकर करें और 31 मई से पहले अपने कार्य को पूरा कर लें। उन्होंने इस दौरान कई अधिकारियों को कार्य में सुधार करने की भी हिदायत दी। डीसी ने यमुना का दौरा कर ठोकरों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से भी बात की। कई गांवों के लोगों ने संतोष जताया तो कई गांवों के लोग प्रबंधों से नाखुश नजर आए। डीसी ने सभी अधिकारियों को बाढ़ व जल भराव से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन

 
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे शनिवार को शहर समेत यमुना पर पहुंचे और पानी निकासी की व्यवस्था जांची। यमुना के दौरे से वापस आने के बाद सबसे पहले खादी आश्रम के पास पहुंचे और कहा कि यहां पर सबसे ज्यादा पानी का भराव होता है। इसका कुछ पुख्ता समाधान किया जाए। इसके बाद संजय चौक, लाल बत्ती, देवी मंदिर और बस अड्डे पर भी गए। डीसी ने एलएनटी के अधिकारियों को कहा कि वे एलएनटी से संबंधित सभी स्थानों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाएं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को भी इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यमुना की ठोकरों से कोई खुश तो कोई नाखुश
उपायुक्त यमुना दौरे से पहले गांव बिंझौल गए और वहां पर बनाई जाने वाली नोहरा ड्रेन का कार्य देखा। उन्होंने इसके साथ-साथ पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त गांव जलमाणा गए। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत सरपंच व अन्य ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों से पत्थरों से बनाई जा रही ठोकरों के कार्य की जानकारी ली। ग्रामीण ऋषिपाल व जयपाल ने उपायुक्त को बताया कि अबकी बार पत्थर सही समय पर आया है। इससे बाढ़ से निपटने में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।
विज्ञापन


चरखी दादरी की स्वीकृत एजेंसी से लिया पत्थर
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को बताया कि अबकी बार चरखी दादरी से स्वीकृत एजेंसी से ही पत्थर को खरीदा गया है और इस पत्थर की गुणवत्ता भी अच्छे स्तर की है। पिछली बार थर्मल से पत्थर मंगाया गया था। अब तक कुल 9400 क्यूम पत्थर आ चुका है। डीसी ने गांव के सरपंच से भी बाढ़ प्रबंधन पर चर्चा की।

गोयला के ग्रामीणों ने रखी पानी निकासी की समस्या
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे इसके बाद गांव गोयला मेें बांध पर गए तो ग्रामीणों ने डीसी के सामने गांव की समस्याएं भी रखी। ग्रामीणों ने गांव के पानी की निकासी की समस्या को भी प्रमुखता के साथ रखा। जिस पर डीसी ने इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी निकासी के प्रबंध की रिपोर्ट तैयार करें।

अवैध खनन रोकने के दिए आदेश
डीसी चंद्रशेखर खरे ने गांव बिलासपुर, हथवाला और राक्सेड़ा का भी दौरा किया। उन्होंने जिला खनन अधिकारी को अवैध खनन रोकने के लिए भी कहा और महावटी स्थित खनन के कार्य को भी देखा। खरे ने कहा कि शीघ्रता के साथ ठोकरों का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें अपने-अपने स्त्रोत बना कर रखें ताकि समय पर उनका सही उपयोग किया जा सके। इस अवसर पर निगम आयुक्त वीना हुड्डा, संयुक्त आयुक्त सुभाष श्योरे, एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा गौरव कुमार, डीआरओ वीएस बाठला, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक व  तहसीलदार समालखा मनोज अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें