फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 10वीं के परिणाम के दबाव में छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र के मांडी गांव में परीक्षा का परिणाम आने से पहले ही दबाव में आए 10 वीं के छात्र अक्षय (15) ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार दोपहर को उनका शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। तुरंत ही परिजन उसे लेकर निजी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मांडी गांव के ओमप्रकाश ने बताया कि उनके बेटे संदीप के पास दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। संदीप के बेटे अक्षय ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम अभी तक नहीं आया था। लेकिन वह परिणाम को लेकर तनाव में थे। शनिवार को अक्षय उनके पास बैठा था और करीब साढ़े 10 बजे घर चला गया। उसकी बहन और मां ऊपर काम कर रहीं थी। जब वह नीचे कमरे में पहुंची तो अक्षय फंदे पर लटका मिला। उन्होंने शोर मचा दिया।
इसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर एक निजी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर इसराना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने दादा और अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामे की कार्रवाई की। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि परीक्षा परिणाम के दबाव में बच्चे ने फंदा लगाकर जान दे दी है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें