फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में घायल चाचा ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने ट्रक से टकराने पर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां पर बाइक चालक चाचा की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई, जबकि भतीजे का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव झट्टीपुर निवासी साहिल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह शुक्रवार को अपने चाचा अंकित के साथ बाइक पर फ्लोरा चौक जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के पास पहुंचे तो उनके सामने एक ट्रक चल रहा था, जिसने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस वजह से उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद बाइक चला रहे चाचा अंकित समेत दाेनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पार्क अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान देर रात उसके चाचा अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें