ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को ट्रेनों की देरी के कारण कई-कई घंटे स्टेशन पर खराब करने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को ऊंचाहार समेत 18 ट्रेनें देरी से आईं। देरी से आने वाली ट्रेनों में ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू मेल आधा घंटा और नेताजी एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से आई। जम्मूतवी एक्सप्रेस 35 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 40 मिनट और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधा घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटे के देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 50 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा पांच घंटे की देरी से आई। स्वराज एक्सप्रेस दो घंटे, कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस पौने चार घंटे और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
परेशान यात्री बोले
अन्नू और सचिन ने बताया कि उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से आ रही है। पौने दो घंटे तक इंतजार करना आसान नहीं है। गंतव्य पर भी देरी से पहुंचेंगे। ट्रेनों को अपने नियमित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री इतना लंबा इंतजार और अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचने के कारण परेशान न हो। यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहते हैं।
- कुछ ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्री स्टेशन पर परेशान दिखे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद