फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक रेडियोलोजिस्ट पर निर्भर जिले की गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले की गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड का जिम्मा एक ही रेडियोलॉजिस्ट पर है। जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत रेडियोलोजिस्ट डॉ. राजीव मान पर काम का अतिरिक्त दबाव है। उनकी सप्ताह में तीन दिन कोर्ट, पोस्टमार्टम व इमरजेंसी ड्यूटी होती है। वह तीन दिन ही अपनी सेवाएं यहां दे पाते हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण गर्भवतियों को एक एक माह तक अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


अब समालखा क्षेत्र की गर्भवतियों की परेशानी दूर करने के लिए वहां अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू करने का प्रयास है। इसके लिए समालखा अस्पताल को लाइसेंस तो मिल गया है, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। समालखा अस्पताल में ये सेवा नया रेडियोलोजिस्ट मिलने के बाद ही शुरू हो पाएगी। एक दिन में 30-35 महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। इतनी ही महिलाएं बिना अल्ट्रासाउंड वापस लौट जाती हैं। महिलाओं को निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए आठ सौ से एक हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

सिविल अस्पताल में 2018 में अल्ट्रासाउंड मशीन कंडम हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग दो वर्ष तक मशीन नहीं खरीद पाया था। विभाग ने दो साल तक गर्भवतियों के निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराकर 50 लाख रुपये खर्च कर दिए थे, लेकिन अपनी मशीन नहीं खरीद पाया। 2020 नवंबर में एक संस्था ने अस्पताल को यह मशीन दान की थी। उसके बाद यहां अल्ट्रासाउंड शुरू हुए थे।
विज्ञापन




जब तक अल्ट्रासाउंड का नंबर आता है, हो चुकी होती है डिलीवरी

जिला नागरिक अस्पताल में जिले भर की गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए आती हैं। यहां जनरल अल्ट्रासाउंड बंद हैं। काम की अधिकता व गर्भवतियों की संख्या अधिक होने के कारण एक दिन में 35-40 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड हो पाता है। 20-25 गर्भवतियों को अगली तारीख देकर घर भेज दिया जाता। ऐसे में गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक एक माह का इंतजार करना पड़ता है। काफी केस ऐसे भी होते हैं जब तक गर्भवती का अल्ट्रासाउंड का नंबर आता है, उनकी डिलीवरी हो चुकी होती है।




जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि उनका प्रयास है कि समालखा में जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की जाए। इसके लिए मशीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। यहां रेडियोलोजिस्ट की भी भर्ती होनी है। यहां अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल का काम कुछ कम हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें