फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर दो युवकों पर डंडों से हमला, एक के सिर में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। हड़ताड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दो युवकों पर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में राहुल व उसके बुआ के लड़के सुमित घायल हो गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हड़ताड़ी वासी राहुल ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। दो अक्टूबर की रात वह अपने बुआ के लड़के सुमित के साथ घर के कमरे में सो रहा था। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। घर में चिनाई का काम चलने के कारण निर्माण सामग्री बाहर रखी हुई थी और कमरे का दरवाजा खुला था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। राहुल के अनुसार, रात करीब दो बजे उन्हें बाहर किसी के आने की आहट सुनाई दी। उसने अंदर से आवाज लगाकर पूछा कि कौन है। इसी दौरान गांव का सचिन अपने दो साथियों के साथ कमरे में घुस आया। तीनों के हाथों में डंडे थे। आरोप है कि कमरे में घुसते ही उन्होंने राहुल और सुमित पर डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान सुमित ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और कमरे की ओर आने लगे। परिवार के सदस्यों को देखकर तीनों आरोपी डंडों सहित मौके से भाग गए। जाते समय उन्होंने दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी। राहुल ने शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उसका सचिन के साथ झगड़ा हुआ था। उसने इसी पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीडित की शिकायत तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें