पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते सोमवार की रात को दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गढ़ी सिकंदपुर के अमित ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि, उनके बेटों और भतीजे ने उसे और वीरेंद्र को सोमवार को घेर लिया। तलवार, लोहे की रॉड और हथौड़ों से हमला किया। अमित मौके से भाग गया। उस पर तलवार से हमला कर दिया। अमित ने बताया कि उनकी पत्नी ने पिछले पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद उसने सरपंच के कार्यकाल से जुड़े मामलों में आरटीआई लगाई थी। इसके चलते यह पुरानी रंजिश चल रही थी।
दूसरे पक्ष के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग रोजाना उनके घर के सामने शराब पीते थे और मना करने पर गाली-गलौज करते थे। वे लोग ही हथियार लेकर आए थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस प्रभारी अरविंद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।