फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो नाबालिग ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सनौली थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराकर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन

पहले मामले में सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि पानीपत शहर के राज नगर का युवक अजीत उसको बहला फुसला कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सनौली थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की को गांव जलालपुर द्वितीय के इसराइल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी उसे गन्ने के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। सनौली थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
सनौली थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार और महिला जांच अधिकारी गीता ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने दोनों लड़कियों का अस्पताल में मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज कर दोनों आरोपियों राज नगर के अजीत और गांव जलालपुर द्वितीय के इसराइल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें