फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो उद्यमी घराने की 10-12 सहयोगी फर्मों पर भी आयकर विभाग की दबिश, बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आयकर विभाग ने राज व रिवेरा ग्रुप के साथ इनकी सहयोगी फर्मों पर भी शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को आयकर विभाग की चार टीमें और पानीपत पहुंची। इन टीमों ने राज व रिवेरा ग्रुप की 10-12 सहयोगी फर्मों पर दबिश दी। टीमों ने इन फर्मों के मालिकों से पूछताछ कर रिकॉर्ड भी कब्जे में ले लिया है। इन फर्मों के सीए व लेखाकार के लैपटॉप भी कब्जे में लिए गए हैं। दोनों ग्रुप की सहयोगी फर्म इनसे माल लेती हैं। इनका कई वर्षों से आपस में करार है।
विज्ञापन

राज व रिवेरा ग्रुप की इकाइयों समेत कुल 30 जगहों पर आयकर विभाग की दबिश शुक्रवार को भी जारी रही। शनिवार शाम तक आयकर विभाग की टीमें पानीपत में रहेगी। आयकर विभाग की टीमें 64 घंटे से अपना सर्वे कर रही है। आयकर विभाग की टीम ने 64 घंटे के सर्वे के दौरान अब तक दोनों ग्रुप के तीन महाप्रबंधक, प्रबंधक, पांच लेखाकार व तीन सीए से पूछताछ की गई है। राज ग्रुप के लेखाकार के हरि बाग स्थित मकान को आयकर विभाग ने सील कर दिया है। कंपनी के सभी अधिकारियों के लैपटॉप को भी कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है। रिवेरा व राज ग्रुप पर आरोप है कि वे विदेशी पार्टनरों के साथ मिलकर विदेश में निर्यात करते हैं। दोनों ग्रुप के पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ की जा रही है। टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को कंपनी, बैंक, प्रॉपर्टी व आय संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। आयकर विभाग की 24 से अधिक टीम पानीपत में मौजूद है। कोई भी उद्यमी आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से तैयार नहीं है। कंपनी के मालिक व सीईओ से भी शनिवार को आयकर विभाग की टीमें पूछताछ कर सकती हैं।

यहां यहां चल रही है आयकर विभाग की कार्रवाई

राज ग्रुप की 18 औद्योगिक इकाइयों पर, राज ग्रुप के दो शिक्षण संस्थानों पर, राज ग्रुप के दिल्ली व पानीपत स्थित आवास पर, रिवेरा ग्रुप की सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित इकाई में, शिव नगर स्थित इकाई में, निदेशक ललित गोयल के सेक्टर 12 स्थित आवास पर, राज व रिवेरा ग्रुप की 10-12 सहयोग फर्मों पर आयकर विभाग जांच कर रही है। टीम चंडीगढ़ से ही आईटीबीपी की एक टुकड़ी लेकर पानीपत पहुंची थी। 70 जवानों ने सभी औद्योगिक इकाइयों में डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें