समालखा। खंड के अंतर्गत आने वाले करहंस गांव में पानी की बाल्टी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपने दो भाइयों के साथ खेल रही थी। वे दोनों खेलते-खेलते दुकान पर चले गए। उनके जाने के बाद वह खिलौना निकालते समय बाल्टी में गर्दन के गिर गई। परिजन उसको इलाज के लिए समालखा के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पुलिस ने परिजनों से लिखवाकर उन्हें शव सौंप दिया है।
करहंस गांव निवासी मानसिंह ने बताया कि उसके भाई रंगीला के पास दो लड़के और एक लड़की है। सबसे छोटी लड़की ज्योति दो वर्ष की थी। वह रविवार दोपहर बाद अपने दोनों भाइयों के साथ मकान के आंगन में खेल रही थी। कुछ देर बाद दोनों लड़के गांव में एक दुकान पर सामान लेने चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस आए तो ज्योति पानी की बाल्टी में गर्दन के बल गिरी मिली। दोनों बेटों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। बाल्टी में खिलौना भी पड़ा मिला है। रंगीला ने आशंका जताई कि बच्ची खिलौना निकालते समय बाल्टी में गिर गई होगी। जब उन्होेंने उसे देखा तो उस समय तक ज्योति की सांसें चल रही थी। वे उसको लेकर समालखा के एक अस्पताल में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसको दूसरे अस्पताल में ले जाने की कही। वे एक के बाद कई अस्पतालों में चक्कर काटते रहे। वे आखिर में नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
हादसे की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बच्ची का शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। रंगीला ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों से लिखवाकर लिया और शव परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन :
करहंस गांव खेलते समय पानी की बाल्टी में डूबने से दो साल की एक बच्ची की मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर उनको शव सौंप दिया है।
फूलकुमार, प्रभारी, समालखा थाना पुलिस।