आस-पास की फैक्टरियों के श्रमिकों ने मलबे से घायलों को निकाला
करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची
फैक्टरी की बिल्डिंग गिरने की सूचना आई थी। तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मरम्मत कार्य करते समय बिल्डिंग गिरी थी। चार-पांच श्रमिकों को हल्की चोट आई है। मालिक से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट ली गई है।
फैक्टरी की छत गिरने पांच श्रमिक घायल हुए हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।