फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार को इसराना बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने पर स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गई। वे सुबह स्कूटी पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। घायल महिलाओं को राहगीरों ने इसराना के नजदीक एनसी मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजावा गांव की पिंकी व कविता एनसी मेडिकल में बतौर सहायक कार्यरत हैं। वे दोनों रोजाना की तरह शुक्रवार को करीब सुबह साढ़े आठ बजे स्कूटी पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर एनसी मेडिकल कॉलेज में जा रही थी। वे इसराना बाजार में पहुंची पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वे घायल हो गई।जिनको उपचार के लिए ने एनसी मेडिकल इसराना में भेजा गया। घायल पिंकी की कोहनी में फ्रैक्चर आया है और कविता को भी चोट लगी है। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें