फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सेकेंड में एक लाख चोरी: रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को भनक तक नहीं लगी, दो शातिर महिलाओं ने ऐसे किया कांड, Video

Wed, 11 Dec 2024 09:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)

सार

बैंक से कैश निकलवाकर बैग में रखे तभी दो महिलाएं आई और 30 सेकेंड में एक लाख चोरी कर आराम से फरार भी हो गई। नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर को पता भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई शातिर महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के समालखा जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दो शातिर महिला चोरों ने जल सेना के रिटायर्ड अधिकारी के बैग से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। महिलाओं ने महज 30 सेकेंड में इस वारदात को अंजाम दिया है। रिटायर्ड अधिकारी ने यहां से तीन लाख रुपये निकलवाए थे। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिटायर्ड अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की धरपकड़ में जुटी है।

विज्ञापन


महावटी गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि  वह जल सेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसने समालखा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसे निकाले थे। उसे बैंक से 500-500 रुपये के छह पैकेट मिले थे। उसने यह पैसे बैग में डाल लिए। इसके बाद वह अपना अकाउंट एक्टिवेट करवाने के लिए एप्लीकेशन लिखने लगे। 

विज्ञापन


जब वह बैंक का काम करके वहां से जाने लगे तो उन्होंने देखा कि उनके बैग की चेन खुली हुई थी। जब उसने बैग जांचा तो उसमें से 500-500 रुपये के दो पैकेट यानी एक लाख रुपये चोरी मिले। उन्होंने बैंक की सीसीटीवी फुटेज जांची। फुटेज में दो महिलाएं बैंक में आते हुए दिखाई दी। वह उसके पीछे खड़ी हो गई। एक महिला ने उसके बैग की चेन खोली और रुपये निकालकर दोनों फरार हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई मोनू ने बताया कि अजीत 15 साल सर्विस के बाद वह रिटायर हुआ है। अब वह दिल्ली में किसी दूसरी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। साथ ही वह सप्ताह में एक बार घर आता है। घर की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके लिए उसने बैंक से पैसे निकाले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें