फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी की 25 बाइकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बाइक चोर पानीपत और चंडीगढ़ से बाइक उठाते और उत्तर प्रदेश में छिपा देते। चोरों से चोरी की गई 25 बाइक बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पिछले चार साल से पानीपत और चंडीगढ़ में बाइक चोरी करते थे। दोनों चोर एक बार फिर से मंगलवार को चोरी की एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बाइक चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए पानीपत आए थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर के भटपुरा गांव में आरोपी अखिल के प्लाट से चोरी की 24 बाइक बरामद की है। दोनों आरोपी पहली बार पुलिस पकड़ में आए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 स्पलेंडर, दो प्लसर व एक एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की। इसके बाद बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सीआईए टू पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। पुलिस गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर छाजपुर गांव की ओर से चौटाला रोड होते हुए सिवाह जीटी रोड की तरफ आ रहे हैं। युवकों के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस ने चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास नाकाबंदी कर बाइक सहित दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अखिल निवासी भटपुरा सहारनपुर और कर्ण निवासी ककराला सहारनपुर यूपी के रूप में बताई।


पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक बहानेबाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक दिसंबर 2023 में असंध रोड पर गैलेक्सी अस्पताल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की ये वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में राजेंद्र निवासी कालखा लोहारी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों ने पानीपत में बाइक चोरी की अन्य चार वारदातों के अतिरिक्त चंडीगढ़ की 20 बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए दोनों ने मिलकर पानीपत व चंडीगढ़ में बाइक चोरी की उक्त 25 वारदातों को अंजाम दिया। दोनों मिलकर पानीपत व चंडीगढ से बाइक चोरी कर चोरीशुदा बाइक को यूपी के सहारनपुर के भटपुरा गांव में आरोपी अखिल के प्लाट में छिपाकर खड़ी कर देते थे।

बाइक चोरी की इन वारदातों का हुआ खुलासा-
दोनों ने मिलकर एक दिसंबर 2023 को असंध रोड पर गलैक्सी अस्पताल के बाहर से राजेंद्र निवासी कालखा लोहारी स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज है। 29 सितम्बर को मित्तल मैगा माल के बाहर से एकता विहार कॉलोनी निवासी अंकुश की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज है। एक अक्तूबर को मित्तल मेगा माॅल के बाहर से राज नगर निवासी सागर की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज है। 12 फरवरी 2020 को उग्राखेड़ी मोड के पास से मनोज निवासी हड़ताड़ी गांव की बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज है। 16 मई 2022 को सेक्टर 24 में अमित निवासी सेक्टर 24 की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने चंडीगढ़ से 20 बाइक चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें