फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस गैंग का शूटर पानीपत से गिरफ्तार, अभिनेता सलमान के घर पर की थी फायरिंग

Thu, 17 Oct 2024 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

पुलिस ने पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के साथ बुधवार देर रात आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी पानीपत के रेल कलां गांव का सुक्खा है। पुलिस देर रात को जिला नागरिक अस्पताल में सुक्खा का मेडिकल कराकर अपने साथ मुंबई ले गई है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने पानीपत के जीटी रोड स्थित एक होटल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के साथ बुधवार देर रात आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी पानीपत के रेल कलां गांव का सुक्खा है। पुलिस देर रात को जिला नागरिक अस्पताल में सुक्खा का मेडिकल कराकर अपने साथ मुंबई ले गई है। उस पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। मुंबई पुलिस इस मामले में दो सूत्रों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। इस सनसनीखेज मामले के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नई मुंबई की पनवेल सिटी  थाना पुलिस की टीम बुधवार रात करीब 10:30 बजे पानीपत के सेक्टर 29 थाना में पहुंची थी। मुंबई पुलिस टीम के एसआई विनोद ने सूचना दी कि लारेंस गैंग का एक शूटर मुंबई पुलिस का वांटेड है। उनको सूचना मिली है कि वह पानीपत सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक होटल में छिपा हुआ है। 

सेक्टर 29 थाना प्रभारी संदीप ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर पानीपत पुलिस और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में टीम जीटी रोड अनाज मंडी कट के पास स्थित अभिनंदन होटल पहुंची। पुलिस ने यहां एक कमरे से शूटर सुक्खा को पकड़ लिया। उसने अपनी  पहचान पानीपत के रेरकला गांव निवासी सुक्खा के रूप में जाहिर की। सेक्टर 29 थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुक्खा का देर रात करीब 1:00 बजे जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है
विज्ञापन


सलमान के घर पर फायरिंग मामले में फरार था सुक्खा-
मुंबई पुलिस  मंत्री सिद्दीकी की हत्या के मामले में हरियाणा से तार जुड़ने के बाद लगातार मामले की जांच कर रही है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपी सुक्खा का बालीबुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में नाम आया है। 

मुंबई पुलिस इस मामले में दो बदमाशों को पहले पकड़ चुकी है। उनसे पूछताछ में सुक्खा का नाम सामने आया था। सुक्खा का मोबाइल नंबर समेत सोशल मीडिया अकाउंट आइडी व अन्य डिटेल मुंबई पुलिस जुटा चुकी थी। लोकेशन मिलते ही पुलिस पानीपत पहुंची और होटल पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें