फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओवरलोड होने पर शहर में दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, कई जगह दो से तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 26 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गोहाना रोड पावर हाउस में लगी आग से उठती लपटे। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। शहर में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों में आग लग गई, इससे कई क्षेत्र में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-6 रेलवे फाटक के पास और मॉडल टाउन स्थित लाल टंकी के समीप रखे ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी। घटनाओं के बाद संबंधित ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को कई घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान गोहाना रोड स्थित मुख्य पावर हाउस में भी एक ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना मिली, जिसके चलते शहर के करीब एक तिहाई हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विभागीय टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और रखरखाव किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ट्रांसफार्मरों में आग लगने की सूचना मिलते ही विभागीय टीमें तुरंत मौके पर भेज दी गई थी। खराबी को जल्द दूर कर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नियमित निरीक्षण और आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन, बिजली निगम, पानीपत।

गोहाना रोड पावर हाउस में लगी आग से उठती लपटे। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें