फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए दो सुपरवाइजर और 28 कर्मचारी लगाए

Fri, 19 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर की सड़कें, गलियां, और चाैक-चाैराहाें काे जगगम करने के लिए दो सुपरवाइजर और 28 कर्मचारियाें की टीम बनाई है। सभी काे फील्ड में उतारकर सिर्फ स्ट्रीट लाइटाें काे ठीक करने की ही जिम्मेदारी साैंपी गई है। अभी शहर में करीब 22 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें आधी से ज्यादा खराब ही पड़ी हैं। टीम काे अब सभी क्षेत्राें की लाइटाें काे ठीक करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. पंकज ने बताया कि स्ट्रीट लाइटाें की मरम्मत में लगे कर्मचारियाें काे अब सामान भी पर्याप्त मात्रा में दे दिया गया है। मरम्मत का पूरा सामान मिलने पर लाइटाें काे ठीक करने में भी समय नहीं लगेगा। जिस भी वार्ड या एरिया में खराब लाइटें ठीक नहीं हाेगी और शिकायत करने पर समय अधिक लगेगा ताे वहां के संबंधित लाेग कार्यालय में आकर शिकायतें दें। वार्ड-एक से 13 तक की निगरानी के लिए अभिषेक काे सुपरवाइजर लगाया गया है। इनका माेबाइल नंबर 8396976364 है। वार्ड-14 से 26 तक की निगरानी के लिए कपिल काे सुपरवाइजर लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें