सामान्य ज्ञान की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
पानीपत। अमर उजाला द्वारा वीरवार को विजन 30 क्लासेस सेल्फ सेंटर में नेशनल ओलंपियाड के तहत सामान्य ज्ञान (जीके) की परीक्षा हुई। इसमें कक्षा पांचवीं की शारवी उपाध्याय और कक्षा दसवीं के संचित सरोहा ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का परीक्षण किया।
विजन 30 क्लासेस के को-फाउंडर प्रशांत नाथ ने कहा कि बच्चों को इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय आगे बढ़ते कंपटीशन का दौर है और ऐसी ओलंपियाड परीक्षाएं विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों को प्रश्नों को समझने, समय प्रबंधन और परीक्षा का अनुभव प्राप्त करने में बेहतर अभ्यास की सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र से ही प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है। सेल्फ सेंटर पर परीक्षा के दौरान दोनों विद्यार्थियों ने निर्धारित नियमों के अनुसार अपना पेपर पूरा किया।