फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पहले मांगी सिगरेट और पानी की बोतल, बाद में गले से छीन ली सोने की चेन; सीसीसटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

निजामपुर गांव में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की दो तोले सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने झपटमारों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने निजामपुर गांव में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की दो तोले सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने झपटमारों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों आरोपी भाग गए। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


निजामपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां कलावती अपने मकान के नीचे ही परचून की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे दो युवक बिना नंबर की बाइक पर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक ने दुकान में आकर उनकी मां से पानी की बोतल और सिगरेट मांगी। उनकी मां सिगरेट देने लगी तो बदमाश ने उनको धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब दो तोला वजन की सोने की चेन तोड़ ली। उनकी मां शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़ी तो वह अपने साथी के साथ बाइक पर भाग गया। 

दोपहर के समय गर्मी के चलते बाहर गली में कोई नहीं था इसलिए दोनों झपटमार आसानी से भाग निकले। महिला ने अपने बेटे रविंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और आसपास के सीसीटीवी से फुटेज बरामद किए।
विज्ञापन


पुलिस को निजामपुर गांव में एक महिला की चेन झपटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। -दलबीर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-13-17

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें