फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लूट के दो दोषियों को सात साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश अमरदीप सिंह की कोर्ट ने कार में लिफ्ट लेकर लूटपाट के दो दोषियों झज्जर के गांव असौदा गांव के कमल उर्फ कमलजीत और मुंडका दिल्ली के रवि दलाल को सात-सात साल की कैद और 25-25 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दोषियों को जुर्माना न भरने पर छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
मामला पांच मई 2018 का है। सुल्तानपुर के हरिहरपुर गांव के देशराज ने बताया कि वह गीता कॉलोनी नूरवाला के अशोक के पास चालक था। वह पांच मई 2018 को शाम स्वीफ्ट डिजायर कार में सवारी लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था।
उन्होंने वापस आते समय करनाल बाइपास से एक सवारी समालखा और कुंडली बार्डर से दो सवारी पानीपत के लिए बैठाई थी। वह समालखा में सवारी को उतारकर बाकी दोनों पानीपत बस अड्डे पर ले आया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की बात ही। उनको यहां भी ट्रेन नहीं मिली। वह उनको वापस बस अड्डे पर ले गया।
विज्ञापन

युवकों ने उसे कार में पीछे खींच लिया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उनको रोहतक से दिल्ली रोड पर ले गए। वहां उसे नीचे उतार गाड़ी दिल्ली की तरफ ले गए। उसके 800 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने मामले में कमल उर्फ कमलजीत व रवि दलाल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें