फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीरंदाजी में दो खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

विज्ञापन
​खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। कोच
विज्ञापन
पानीपत। एनवी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर आयोजित 40वीं हरियाणा अंडर-10 रिकर्व वर्ग में राज्य महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पलवल में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

एनवी आर्चरी एकेडमी के कोच नागेश्वर ने बताया कि प्रतियोगिता में एनवी एकेडमी की खिलाड़ी दृष्टि ने अंडर-10 रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है, साथ ही अन्विशा ने इसी वर्ग में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ी पिछले एक साल से कोच नागेश्वर वशिष्ठ के पास एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं। दृष्टि के पिता रमन कुमार कंपनी में कार्य करते है, साथ ही माता नीतू शर्मा गृहिणी है। खिलाड़ी अन्विशा के पिता मनोज कुमार और माता नीतू कुमारी गृहिणी है। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद अभिभावकों ने कोच का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें