फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी की महिला और तहसील कैंप के व्यक्ति की कोरोना से मौत, अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को राजीव कॉलोनी की 62 वर्षीय महिला और शहर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। महिला का खानपुर मेडिकल कॉलेज में 10 दिन से इलाज चल रहा था। वो शुगर की मरीज बताई गई है। व्यक्ति का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा था। मरने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसके शव का रोहतक में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं जन सेवा दल के सदस्यों ने शिवपुरी में परिजनों की अनुपस्थिति में महिला शव का अंतिम संस्कार किया। महिला का पति और उसका बेटा भी कोरोना रोगी है। उनका इसराना के एनसी कॉलेज में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में कोरोना के प्रभाव से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 लोगों की मौत अगस्त माह में हुई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सीएम मनोहर लाल के संपर्क में आने से संक्रमित हुए सांसद संजय भाटिया का घर पर इलाज चल रहा है। डॉक्टर लगातार उनका चैकअप कर रहे हैं और दवा दे रहे हैं। उनका दूसरा सैंपल वीरवार को लिया जाएगा। जिले में बुधवार को 144 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 77 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।सिविल अस्पताल का एक और डॉक्टर कोरोना रोगी मिला है। यहां मिले पॉजिटिव-
पॉजिटिव केस में मॉडल टाउन, राकसेड़ा, सेक्टर 12, तहसील कैंप, सेक्टर 11,रामशरणम मंदिर के पास, देसराज कॉलोनी, गीता कॉलोनी, असंध रोड, एनएफएल टाउनशिप, बोसाराम चौक, शक्तिनगर, वार्ड 9,जौरासी, भापरा, समालखा, शेरा, थर्मल, खन्द्रा गांव, मतलौडा, भैंसवाल, बबैल, सिवाह, ताजपुर, भाटिया कॉलोनी, यमुना एन्कलेव, ओल्ड एनएचबीसी, इसराना, जौंधन कलां, उग्रा खेड़ी, एकता विहार कॉलोनी, महाराना, संजय कॉलोनी , विकासनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, मनाना गांव, समालखा के पड़ाव मोहल्ला, गुलाटी रोड, बाग वाला मोहल्ला, स्थानीय उत्तम नगर, सेक्टर 24,रमेश नगर, रिफाइनरी, राजपूत कॉलोनी, खुखराना, भोला चौक, अरुण नगर, विराट नगर, सेक्टर 13-17, गोपाल कॉलोनी, न्यू शांति नगर, शिव नगर, बांध गांव, किशनपुरा, जाटल रोड, बाबरपुर, थिराना, जलालपुर, लतीफ गार्डन, काबड़ी फाटक,विजय नगर,डिकाडला और बराना गांव से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 29473 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 25967 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को भी इनमें से 1593 सैंपल भेजे गए हैं। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 3300 केसों में 1160 केस एक्टिव हो गए हैं, 2097 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 43 मौतें हो चुकी हैं। एक महिला और एक पुरुष की बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें