फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे दो विधायक, उद्योग मंत्री भी रहे पौने तीन घंटे लेट

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा घोषित जिला स्तरीय समारोह में जिले के दो विधायक नहीं पहुंच पाए। मुख्यातिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल भी कार्यक्रम में पौने तीन घंटे देरी से पहुंचे। इस दौरान कई गांवों की पंचायत के सरपंच तो उठकर जाने लगे। अधिकारियों ने सरपंचों को बड़ी मुश्किल से रोका। मंत्री के आने तक कार्यक्रम में शामिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व प्रतियोगिता का सफलता के आयोजित कराई जा चुकी थी। मुख्यातिथि मंत्री विपुल गोयल ने देरी से आने पर सदन में क्षमा भी मांगी। उन्होंने प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कॉलेज के विद्यार्थी व जिले की पंचायतों के सरपंच व अन्य लोग निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 बजे से पहले ऑडिटोरियम में पहुंच गए, लेकिन मुख्यातिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल नहीं पहुंच पाए। मुख्यातिथि के इंतजार में काफी देर तक कार्यक्रम को रोके रखा गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों के कई सरपंच उठकर बाहर जाने लगे। अधिकारियों ने मामले को संभाला और सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों को कुछ देर बैठने की सलाह दी। अधिकारियों ने कार्यक्रम को शुरू कराया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि विपुल गोयल दोपहर बाद करीब 1:15 बजे पहुंचे। इसके बाद विद्यार्थियों व सरपंचों ने राहत की सांस ली। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा भी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर ने जाति व क्षेत्र से ऊपर उठकर किया काम
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों व अन्य वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर पूरे हरियाणा और समाज के हर तबके के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सात  से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम करवाने का फैसला किया है ताकि उनकी विचार धाराओं को आगे बढ़ाया जा सके।
समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली ने अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा के बल पर पूरी दुनिया के सामने अपने आपको स्थापित किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं व दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को चेक दिए
समारोह में मंत्री ने राजीव गांधी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 16 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम साक्षी को 11 हजार, द्वितीय नंदा को 5100 तथा तीसरे स्थान पर रहे प्रिंस को 3100 रुपये प्रदान किए। इसके साथ-साथ आठ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया। निबंध प्रतियोगिता में असगरी को प्रथम, सोनम गुप्ता को द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नैंसी कालड़ा को क्रमश 11 हजार, 5100 व 3100 रुपये भी दिए। इस मौके पर नगराधीश संदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


शहर का कोई उद्यमी व व्यापारी भी नहीं पहुंचा
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने आर्य कॉलेज के कार्यक्रम के बाद सीधे स्काईलार्क पहुंचे। वे यहां पर करीब आधे घंटे तक रहे, लेकिन न तो कार्यक्रम स्थल और न ही स्काईलार्क पर कोई भी उद्यमी व व्यापारी नहीं पहुंच पाया। एक व्यापारी संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकारी तंत्र द्वारा विगत माह चार इंडस्ट्री बंद कर दी थी। उद्योगपतियों ने इसको लेकर उद्योग मंत्री को भी गुहार लगाई थी और अपनी सफाई दी थी। उद्योग मंत्री ने उद्यमियों व संगठन पदाधिकारियों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इंडस्ट्री नहीं खुल पाई थी। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि व्यापारी व उद्यमी इन सबसे नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें