फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्माणाधीन विद्युत लाइन से दो किमी लंबी तार चोरी

Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। थाना इसराना क्षेत्र में नैन-जाटल के बीच डाली जा रही है 132केवी की नई बिजली लाइन से चोर करीब दो किमी लंबा तार चोरी कर ले गए हैं। इसके साथ ही चोर इंसुलेटर, हार्डवेयर फिटिंग भी ले गए। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरएस इंफ्रा प्रोजेक्ट्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह ने इसराना थाने में दी शिकायत में बताया कि कंपनी द्वारा इसराना क्षेत्र में नैन-जाटल गांव के बीच विद्युत लाइन डाली जा रही है। 12 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि भाऊपुर गांव के पास तार चोरी हो गए हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर 245 मीटर दूरी के तीन तार, 271 मीटर दूरी के तीन तार और 270 मीटर दूरी के दो तार चोरी हो गए हैं। सभी तारों की लंबाई करीब दो किमी है। इसके साथ इंसुलेटर, फिटिंग का सामान भी चोरी हो गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.46 लाख रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि निर्माणाधीन विद्युत लाइन से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें