फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसों में दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
सचिन फाइलफोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा में हुए दो सड़क हादसों में एक किशोर और एक श्रमिक की मौत हो गई व छह लोग घायल हो गए। हथवाला गांव के पास रविवार को सवारियों से भरा एक टेम्पो पलटने से किशोर सचिन (14) की मौत हुई। साथ ही टैंपों में सवार कुछ यात्री घायल हो गए।
वहीं सड़क पार करते हुए औद्योगिक क्षेत्र निवासी एक श्रमिक महेश (53) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रविवार दोपहर 11.30 बजे संतुलन बिगड़ने से सवारियों से भरा टैंपो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बिहार के बेतिया जिला के रहने वाले हाकिम ने बताया कि वह समालखा की एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार को छुट्टी के चलते हथवाला गांव घूमने के लिए दोस्त सचिन के साथ हथवाला से टैंपो में बैठ गया। टैंपो में पहले से छह युवक बैठे थे। हथवाला रोड स्थित जिंदल फैक्ट्री के पास टैंपो पलट गया जिसमें सचिन दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले ऋतिक, हर्ष, हीरा लाल, रोहित, रविंद्र और अतुल घायल हो गए। हर्ष की टांग टूट गई। जिसे खानपुर पीजीआई रेफर किया गया। घायल छह लोगों को उपचार देकर घर भेज दिया है।

सचिन फाइलफोटो।

सचिन फाइलफोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें