समालखा। रेलवे लाइन के साथ-साथ चल रहे दो श्रमिकाें की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेज दिया।
नेस्ले रोड पर दुर्गा मिल में काम करने वाले बिहार निवासी रमेश ने बताया कि वह शनिवार शनिवार सुबह अपने साथी संजय सिंह और रविंद्र के साथ अपने कुछ साथियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने गया था। उन्हें ट्रेन में बैैठाने के बाद सुबह करीब सात बजे वे रेलवे ट्रैक के साथ चलते हुए फैक्टरी की तरफ आ रहे थे।
इस दौरान नेस्ले के पास पुलिया से गुजरने के दौरान डाउन ट्रैक पर दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई और किसी तरह से जान बचाई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा श्रमिकाें की लापरवाही से हुआ।
वे ट्रैक के साथ-साथ आ रहे थे और सिर पर गरम कपडे़ लपेटे होने और बातचीत में मशगूल होने के कारण उन्हें ट्रेन की आवाज व हॉर्न सुनाई नहीं दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज ताराचंद ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के उपरांत पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक दुर्गा मिल में काम करते थे।