सड़कों हादसों में शुक्रवार की रात दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलेें में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा रिफाइनरी बाइपास के पास हुआ। बिहोली गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त मूलरूप से आगरा और हाल में विराट नगर पानीपत निवासी उत्तम और तपेंद्र के साथ पानीपत रिफाइनरी की ओर से जा रहे थे। राधा स्वामी सत्संग घर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण वह तीनों घायल हो गए और उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 27 वर्षीय तपेंद्र ने दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा गांव वैसरी के पास हुआ। गांव डिडवाना निवासी जसबीर कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का बेटा अंकित नेस्ले कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को वह अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था और अंकित अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अमित को एक वाहन चालक ने गांव वैसरी के पास सीधी टक्कर मार दी। पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। जसबीर ने टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर पुलिस केे बताया है। जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।