फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तोंदा गिरने से दो की मौत

Tue, 22 Jul 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-गोहाना रेलवे लाइन पर भादौड़ के नजदीक रेलवे अंडरपास के लिए खुदाई करते समय मिट्टी का तोंदा गिरने से एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई और तीसरे की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों शवों को शव गृह में रखवा दिया है।

हादसा सोमवार दोपहर बाद हुआ। पानीपत-गोहाना रेल मार्ग पर डाहर से भादौड़ मार्ग पर रेलवे अंडर पास बनाने का काम चल रहा था।

इसमें एक महिला समेत तीन मजदूर काम पर लगे हुए थे। दोपहर बाद मिट्टी को तोंदा मिल गया और नन्हीं देवी निवासी टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और गोतु विश्वास निवासी बिहार और ज्वाला प्रसाद निवासी यूपी नीचे दब गए। उन पर तोंदा गिरते ही बाकी लोग चिल्ला उठे और वहां पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला।

लोगों ने हादसे की सूचना जीआरपी व जिला पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को मिट्टी से निकालकर सिविल अस्पताल पहुंची।

यहां पर डाक्टरों ने नन्हीं देवी और गोतु विश्वास को मृत घोषित कर दिया और ज्वाला प्रसाद को गंभीरावस्था के चलते उपचार शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को शव गृह में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें