फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल सुधार गृह से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए दो बाल अपचारी

Mon, 19 Oct 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में बाल सुधार गृह में बंद दो बाल अपचारियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की है। दोनों ने 22 अगस्त को क्वालिटी कन्फेक्शनरी के पास वाली गली से बाइक चोरी करने की वारदात को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी ने बताया कि इनके साथी आरोपी देव सिंह निवासी बुद्ध मोहल्ला, खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड से चोरी की गई बाइक पहले ही बरामद कर ली थी। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों बाल अपचारियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उनको फिर से बाल सुधार गृह भेज दिया। मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, नैन गांव निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गोहाना रोड पर एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं। 22 अगस्त को दुकान के काम से क्वालिटी कन्फेक्शनरी आए थे, जहाँ गली में खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर यह कार्रवाई अमल में लाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें