थर्मल। गांव सौंधापुर में बेकाबू कार की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। लोगाें ने कार का पीछा कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। घायलाें को सिविल अस्पताल में भरती कराया है।
हुआ यूं कि गांव सौंधापुर में करनाल से बारात आई हुई। बारात में शामिल चार युवक कार को तेज गति से चलाते हुए निकले तो एक साइकिल सवार रामनाथ उसकी चपेट में आ गया। उसके बाद आगे पैदल चल रहे युवक राजबीर को घायल किया, जबकि गली किनारे ताश खेल रहे गांव के पांच बुजुर्ग बाल-बाल बच गए।
इस पर ग्रामीणाें ने कार का पीछा शुरू कर दिया। थोड़ी आगे जाकर कार का टायर फट गया। इस पर वह रुक गई। पीछा कर रहे ग्रामीणाें ने वहां पहुंचकर चालक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।