फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर के बाहर से दो हैंडलूम कारोबारियों कारें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में आई-10 कार में सवार होकर आए तीन चोर दो हैंडलूम कारोबारियों की क्रेटा और आई-20 कार चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों ने वारदात से पहले करीब आधे घंटे तक रैकी की और 57 मिनट में दोनों वारदात को अंजाम दिया। सुबह कारोबारी उठे तो चोरी का पता चला। उन्होंने चोरी की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 25 पार्ट-2 निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह हैंडलूम कारोबारी है। वह सोमवार रात को अपनी कंपनी की गाड़ी आई-20 अपने मकान के आगे खड़ी की थी। सुबह नौ बजे उठकर देखा तो उसकी गाड़ी चोरी मिली। उन्होंने आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो में उसमें काले रंग की आई-10 गाड़ी में सवार तीन युवक दिखाई दे रहे है। जो 2:32 बजे पर उसकी आई-20 कार को चोरी कर ले जाते दिख रहे है। आरोपी कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 25 पार्ट-2 निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि उसका हैंडलूम का कारोबार है। उसके पास क्रेटा कार है। उसने सोमवार की रात नौ बजे अपने घर के बाहर गली में खड़ी की थी। मंगलवार सुबह छह बजे उठकर देखा तो उसकी कार नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो काले रंग की एक आई-10 कार दिखाई दे रही है, कार में सवार तीन युवक 3:29 बजे कार चोरी कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

हैंडलूम कारोबारी पंकज ने बताया कि कांवड़ियों के चलते पिछले कुछ दिनों से सेक्टर में गश्त कम हो रही थी। पहले रात को तीन से चार बार गश्त होती थी, लेकिन अब महज एक बार ही गश्त होती थी। उन्होंने सोमवार रात की फुटेज जांची तो उसमें तीन बजे महज एक बार ही पुलिस की गश्त दिखाई दी।

गंगाराम कॉलोनी निवासी हरप्रीत कौर ने बताया कि वो ईको चालक है। उसकी ईको घर के बाहर खड़ी थी। रात सोमवार रात को ईको चोरी कर ले गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस टीम क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें